दोस्तों अगर आप अपने लैपटॉप में फिर से Windows 7, Windows 8 या Windows 10 को इनस्टॉल करना चाहते हैं, तो आप खुद अपने घर बैठे मात्र 10 मिनट में, अपने Pendrive को Bootable बनाकर, खुद ही Windows Operating System इनस्टॉल कर के, अपना 500+ रुपए बचा सकते हैं।
Table of Contents
Pendrive को CMD की मदद से bootable कैसे बनायें ?
वैसे तो Pendrive को Bootable बनाने के कई तरीकें हैं। जैसे आप कुछ Bootable Software की मदद से Pendrive को Bootable को बना सकते हैं, जैसे में आप Rufus से Pendrive को Bootable बना सकते हैं, या फिर आप Power ISO की मदद से Pendrive को Bootable बना सकते हैं। इसके अलावा Win to Boot सॉफ्टवेयर से हम लोग Pendrive को Bootable बना सकते हैं।
पर अभी इस लेख में हम लोग जानेंगे की बिना किसी Software की मदद से, Pendrive को Bootable कैसे बनायें ? जिसमे हम जानेंगे की CMD से Pendrive को Bootable कैसे बनायें ? तो आइये दोस्तों हम जानते हैं, की अपने Pendrive को CMD से Bootable कैसे बनायें ?
Note :- Pendrive को CMD से Bootable बनाते वक़्त आपके Pendrive में पहले से रखी हुई सारी FIles, Permanently Delete हो जायेगी। इस लिए अगर आपके Pendrive में कुछ Important Documents (डाक्यूमेंट्स), या Files हैं, तो आप उसे अपने कंप्यूटर drive में किसी folder में copy या cut कर ले।
Pendrive को CMD से Bootable बनाने के लिए आवशयक सामग्री ।
Pendrive को CMD से Bootable बनाने के लिए, आपको एक Pendrive चाहिए, जो की 16 Gb की हो, तो ज्यादा ठीक रहेगी। क्यूंकि कई बार Windows की साइज 7 Gb से ज्यादा, साइज की होती है। अगर आपके पास Pendrive नहीं है तो आप उसके बदले Memory Card का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Windows Operating System – Windows 7, Windows 8, Windows 10 इनमे से कोई भी एक विंडोज, Extract फाइल में होनी चाहिए, जिसे आपको इनस्टॉल करना हैं। क्यूंकि CMD से Boot बनाया हुआ Pendrive में, Extract फाइल का ही इस्तेमाल होता है।
Pendrive को CMD से Bootable बनाने के मुख्य Steps ( विधि ) ।
सबसे पहले आप अपने Desktop से या Laptop से अन्य अतिरिक्त Pendrive और Memory Card को निकाल ले, उसके बाद आप उस Pendrive को या Memory Card को डालें, जिसे आपको Bootable बनाना है।
Pendrive डालने के बाद My Computer में इस तरह का डैशबोर्ड दिखेगा। आपको अपना Pendrive का Size, की वो कितने Gb का है, उसे ध्यान से याद कर लेना है। जैसा की मेरे कंप्यूटर में आप देख रहें है की, मैंने 32 Gb की एक Pendrive लगायी है जिसे मैं CMD की मदद से Bootable बनाऊँगा। बेहतर होगा की आप अपने pendrive को rename कर लें, ताकि आपको फॉर्मेट मारने में आसानी हो।

उसके बाद आप CMD को ओपन करें। CMD को ओपन करने के दो तरीके हैं। आप किसी भी तरीके से CMD को ओपन कर सकते हैं।
CMD को ओपन करने का पहला तरीका :-
Run को ओपन करें और उसमे CMD टाइप करें। Run को ओपन करने के लिए आपको कीबोर्ड में Win + R एक साथ दबाना है।
उसके बाद आपको इस तरह का उजला बॉक्स खुलेगा, इसमें आपको CMD टाइप करना है।

CMD को ओपन करने का दूसरा तरीका :-
या फिर आप टास्कबार में जा कर स्टार्ट मेनू में CMD सर्च कर सकते हैं।

स्टार्ट मेनू में CMD सर्च करने के बाद आपको इस तरह का Icon मिलेगा। यही Command Software है यानि CMD है, जसमे code को टाइप करके आप अपने Pendrive को Bootable बना सकते हैं।

इस cmd के Icon पर आपको right click करना है, और फिर उसके बाद Run as administrator ओपन करना है।

Run as a administrator में ओपन करने के बाद आपके पास एक verification का ऑप्शन आएगा जिसे आपको yes कर देना हैं।

CMD को ओपन करने के बाद आपको इस तरह इस तरह का CMD का Home पेज खुलेगा जो की काले रंग का बैकग्राउंड और उजले रंग के टेक्स्ट से लिखी हुई रहेगी।

अब आपको इसमें कुछ Command को टाइप करनी है, आपको PC का User name के बगल में ही Command टाइप करनी है। टाइप करते वक़्त Code में कोई गलती नहीं करनी है, आपको ना तो एक्सट्रा स्पेस देनी है, ना ही एक्सट्रा स्पेलिंग लिखनी है। अगर आप Code में गलती कर देते हैं, तो आपको दोबारा से सारे code को फिर से टाइप करना पड़ेगा। इन कमांड को टाइप करने के बाद आप CMD की मदद से Pendrive से Bootable बनाने में सफल हो जाएंगे।
एक बार हम लोग सारे CMD कोड की लिस्ट देखेंगे जिससे हम अपने Pendrive को Bootable बनाएंगे।
- diskpart
- list disk
- Select disk 1
अगर आपके कंप्यूटर में दो hardisk लगी हुई है तो आप Select Disk 2 टाइप करेंगे।
- clean
- create partition primary
- select partition 1
- format fs=ntfs quick
- active
- assign
- exit
- exit

सबसे पहले आपको Diskpart टाइप करनी है। और उसके बाद आपको Enter का बटन दबा देनी है।
दबा देनी है।

Diskpart टाइप करके Enter बटन दबाने के बाद इस तरह का फिर एक confirmation पेज खुलेगी। जिसमे आपको yes पे क्लिक करना करना है।


अब आपको सारे CMD का Code इस नए वाले Command बॉक्स में टाइप करनी है। अब आपको इस नए CMD बॉक्स में List Disk टाइप करनी है। और फिर आपको Enter बटन दबा देनी है।

List disk टाइप करने के बाद और Enter बटन दबाने के बाद, CMD में आपको सारे डिस्क की लिस्ट निकल जायेगी। इसमें आपको ध्यान से अपने Pendrive को चुनना है, इसके लिए आप अपने Pendrive की Size से पता करके अपने Disk को Select कर लेनी है। या फिर लिस्ट में आखिरी नंबर पर जो Disk है, उसे चुन लेनी है।

जैसा की इसमें मेरा Pendrive, Disk 2 नाम से है तो मैं यहाँ पे अपने Disk को select करने के लिए लिए Select Disk 2 टाइप करूँगा। मगर आपके Computer में अगर Pendrive जीरो के बाद पहले नंबर पर रहे, तो आपको Select Disk 1 type करनी है, और फिर Enter बटन दबा देनी है। आपको भूल कर भी Disk 0 सेलेक्ट नहीं करनी है, Disk 0 आपके computer का hard disk है, जिसमे आपका Operating System चल रहा है। और इसी में आपका सारा फाइल स्टोर करके रखा गया है। इसलिए आपको Select Disk 1 टाइप करनी है और फिर Enter बटन दबा देनी है। select disk 1 टाइप करने के बाद आपका Disk, Select हो जायेगा और इस तरह का option show करेगा।

अब आपका डिस्क सेलेक्ट हो चूका है अब आपको इसे क्लीन करना पड़ेगा इसके लिए आपको अगला कोड Clean टाइप करना है, और फिर से Enter बटन दबा देना है।

Clean टाइप करने के बाद Enter दबाने के बाद एक मिनट के अंदर आपका Disk क्लीन हो जायेगा।

Disk क्लीन हो जाने के बाद आपको create partition primary टाइप करनी है। और फिर से Enter बटन दबा देनी है।

create partition primary टाइप करके और Enter बटन दबाने के बाद आपको इस तरह का बॉक्स show होगी। जिसमे DiskPart succeeded लिखी रहेगी।

फिर आपको select partition 1 टाइप करनी है, और फिर Enter बटन दबा देनी है।

Select partition 1 टाइप करके Enter button दबाने के बाद इस तरह का ऑप्शन show होगा। जिसमे partition 1 is the now selected partition लिखी हुई रहेगी।

select partition 1 टाइप करने के बाद आपको अपने pendrive को ntfs मोड में format करना है। फॉर्मेट मारने के लिए आपको ये कोड टाइप करनी है।

Format fs=ntfs quick ये कोड टाइप करने के बाद आपका pendrive एक से दो मिनट के अंदर ntfs मोड में format हो जाएगा।

format होने के दौरान pendrive को भूल कर भी नहीं निकाले। वर्ना आपका pendrive, corrupt या ख़राब हो सकता हैं

Pendrive को 100 % format हो जाने के बाद, आपको active टाइप करनी है। और फिर Enter दबा देनी है।

active टाइप करने के बाद आपको ये ऑप्शन खुलेगा

अब आपको assign टाइप करके फिर से Enter बटन दबानी है।

assign टाइप करके Enter बटन दबाने के बाद, तुरंत आपका pen drive बन जाएगा।

अब आपको command सेटिंग से exit टाइप करके command से बाहर निकल जाना है।

exit टाइप करने के बाद आपको पहले वाले Command से exit होना है इस लिए, एक बार फिर से आपको पहले वाले command में exit टाइप करके command से पूरी तरह बाहर निकल जाना है।
है।

अब आपका pendrive या memory card, Bootable बन चूका है। अब आपको अपने pendrive में windows का सारा file को paste करना है। इस बात का ध्यान रखियेगा की windows, ISO File में या zip ( compressed ) file में नहीं होनी चाहिए, और अगर compressed है तो उसे extract कर के ही कॉपी करें, तथा windows का सारा files किसी folder के अंदर नहीं होनी चाहिए। सारा फाइल्स pendrive के होम section में ही होनी चाहिए।

इस जगह पर यानी pendrive या memory card के home सेक्शन में सारा Files को कॉपी कीजिये।

दोस्तों अब आपका Pendrive पूरी तरह से Bootable बन चूका है। अब आप इसे अपने कंप्यूटर में डाल कर Bios Setup में जाकर Boot Menu में कुछ सेटिंग करना है। और उसके बाद F 12, F 9, F 7 या DEL का बटन दबाकर CMD से बनाये गए Bootable Pendrive की मदद से कंप्यूटर में windows इनस्टॉल कर सकते हैं।

Image Source : Wimware.com
अगर आप जानना चाहते हैं की Windows कैसे Install करते हैं तो आप हमारे ब्लॉग पर यह लेख पढ़ सकते हैं windows install kaise karen ? और अगर आपको कोई भी doubt या question आपके मन में हो तो आप हमसे बेझिझक बात कर सकते हैं।
Note :- Pendrive खरीदते समय ये गलती ना करें। Pendrive खरीदते समय इन बातो का रखे ध्यान। Quality Comes With a Price । But Cheap Isn’t Always a Bad Thing.